फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्नाटक में सड़क हादसा, पिनाहट के चालक की मौत

विज्ञापन
तेज बारिश में पुलिया से टकराया कैंटर, पिनाहट के चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव पलोखरा निवासी एक कैंटर चालक की रविवार तड़के कर्नाटक में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बंगलूरू से करीब 80 किलोमीटर पहले तेज बारिश के दौरान कैंटर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव पलोखरा निवासी मलखान सिंह (42) परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कैंटर चलाते थे। वह अहमदाबाद से कैंटर में माल लादकर बंगलूरू जा रहे थे। रविवार तड़के करीब 4 बजे बंगलूरू से 80 किलोमीटर पहले नील बंगला नामक स्थान पर तेज बारिश के कारण उनका कैंटर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे की खबर से मृतक की पत्नी सर्वेश और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बंगलूरू में कैंटर वाहन पुलिया से टकराने के कारण चालक की मौत हुई है। अभी शव गांव नहीं पहुंचा है।
- राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें