फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में रोडवेज बस व टाटा गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Fri, 06 Dec 2019 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
रोडवेज बस व टाटा गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिसम्बर में एटा जनपद में पहला कोहरा पड़ा। शुक्रवार को सुबह कोहरे में हादसा घटित हो गया। रोडवेज बस और टाटा 407 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


कोहरे के चलते एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में हादसा घटित हुआ। जैथरा पर एक रोडवेज और टाटा 407 आमने-सामने टकरा गईं। बताया गया है कि जब हादसा घटित हुआ तब घना कोहरा था। दृश्यता काफी कम थी जिसकी वजह से गाड़ियां टकरा गईं। 

इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। बताया गया है कि गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें