फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिजली विभाग के इंजीनियर ने नौकरी का झांसा देकर किया युवती के साथ दुष्कर्म

Fri, 06 Dec 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अछनेरा क्षेत्र में स्थित एक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उपकेंद्र पहुंची युवती के आरोप सुनकर विद्युत कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को अछनेरा थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद मामला जगदीशपुरा से संबंधित होने के कारण वहां की पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

युवती बृहस्पतिवार की शाम रोते हुए विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची। उपकेंद्र के जेई पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मौके पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण जुट गए। लोगों को देखकर जेई वहां से चले गए। 
विज्ञापन

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाने पर उसने बताया कि 18 नवंबर को वो अपने परिचित के माध्यम से जेई से मिली थी। उसे नौकरी का झांसा देकर बिचपुरी के समीप एक होटल में बुलाया गया। 

आरोप है कि होटल के कमरे में जेई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से कई दिनों से सहमी रही युवती बृहस्पतिवार को जेई की तलाश में अपने परिचित के साथ उपकेंद्र पहुंची। 

मामले में अछनेरा पुलिस छानबीन के लिए युवती को बिचपुरी क्षेत्र में ले गई। एसओ अछनेरा ने बताया कि युवती को जगदीशपुरा थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें