यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 98 के निकट आगरा से नोएडा जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस में सवार इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर आदि स्थानों के यात्री घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है।
घायलों के नाम व पते
1- श्रीदेवी पत्नी रामरतन सिंह निवासी रामनगर इटावा
2- शिवकांत पुत्र रामनरेश भीकेपुर जनपद ओरैया
3- शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी मोहादि थाना अजीतमल जनपद ओरैया
4- संजय पुत्र राजा भैया निवासी शैदा थाना कौंच जनपद जालौन
5- रामशरण पुत्र भागीरथ निवासी चट सौनी जनपद जालौन
6- रामबेटी पत्नी शंभू दयाल निवासी कंचौसीपार धोकलपुर कानपुर देहात
7- मोहम्मद यूसुफ पुत्र बाबूखान निवासी फतेहपुर
8- रामू उर्फ गुदरी निवासी ओरैया
9-समीर खान पुत्र आजाद हुसैन निवासी गांव गिनौली थाना अचलदा जनपद ओरैया
10- अर्जुन सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी हबलिया थाना अजीतमल जनपद ओरैया
11- सुभाष पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मानेपुर थाना ईद गिल जनपद ओरैया
12- आशु पुत्र सुभाष