फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूटी, बाइक और ऑटो की तिहरी टक्कर में युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
*दो बाइकों और ऑटो की तिहरी टक्कर में युवक सहित दो की मौत*मृतक जितेंद्र कुमार
विज्ञापन
अछनेरा। आगरा-अछनेरा मार्ग पर सोमवार दोपहर नगला लालदास के पास रायभा क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। लगभग 12:30 बजे दो बाइकों (स्कूटर और मोटरसाइकिल) और एक तेज रफ्तार ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सारी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान अछनेरा निवासी जितेंद्र कुमार (बाइक सवार) और बोदला निवासी रघुवीरी पत्नी लाल सिंह (स्कूटी सवार महिला) के रूप में हुई है। हादसे में लाल सिंह घायल हैं। नगला लालदास के पास तेज रफ्तार में चल रहे तीन वाहनों-एक ऑटो, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रघुवीरी की मौत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाते समय रास्ते में हो गई।


ऑटो चालक फरार, पुलिस जुटी जांच में

घटना के बाद ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर यह जांच की जा रही है कि दुर्घटना किस वाहन की लापरवाही से हुई। इस भीषण हादसे से क्षेत्र में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने फरार ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें