मथुरा। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर रालोद ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को नामित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां लोहे की जंजीर और खाद्य पदार्थों की माला डालकर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। सभी ने एक स्वर से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने महंगाई से आमजन की कमर तोड़ दी है।
महंगाई कम नहीं हुई तो आमजन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर विवश होगा। प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर ओमप्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में कलुआ सिंह, अनुराग चौधरी, धीरज चौधरी, विवेक चौधरी, अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, शिव शंकर पांडेय, हेमंत शर्मा, सतीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, यशवंत सिंह सिकरवार, श्यामानंद शर्मा, मनोज, भूरा, जीतू, मोहित, पप्पू गोस्वामी, राघव शर्मा, तनु कटारा, कमल किशोर, दीपक, बाबूलाल, कृष्ण कुमार, राधाकांत, राधेश्याम, हरिओम, संजय गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, राधा बिहारी आदि शामिल रहे।