फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: रालोद ने मथुरा के मैदान में कुंवर नरेंद्र सिंह को उतारा, जानें इनकी प्रोफाइल

Tue, 19 Mar 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
मथुरा में आखिरकार राष्ट्रीय लोदकल ने कुंवर नरेंद्र सिंह को अपना गठबंधन प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह पहला मौका है जब चौधरी परिवार ने जाट बाहुल्य मथुरा संसदीय क्षेत्र से किसी गैर जाट बिरादरी के प्रत्याशी पर दांव खेला है।
विज्ञापन


मथुरा संसदीय क्षेत्र जाट बाहुल्य है। बड़े चौधरी चरण सिंह और छोटे चौधरी अजित सिंह इसे छपरौली कहकर भी पुकारते रहे हैं। चौधरी परिवार के लिए हमेशा प्रतिष्ठा का प्रश्र रहने वाले मथुरा संसदीय क्षेत्र से अपने बैनरतले जाट को ही चुनाव मैदान में उतारा है। 

जाट होने के साथ चौधरी परिवार के नेतृत्व तले चौधरी दिगम्बर सिंह, मनीराम बागड़ी और बड़े चौधरी के पौत्र जयंत चौधरी ने जीत दर्ज करते हुए संसद में प्रतिनिधित्व भी किया। हालांकि गायत्री देवी, ज्ञानवती और रामेश्वर सिंह भी जाट उम्मीदवार के रूप में इसी दल से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन संसद नहीं पहुंच सके। जयंत चौधरी को पिछले चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजनीतिक प्रोफाइल 

यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय लोकदल ने गैर जाट पर दांव खेला है। इस बार ठाकुर कुंवर नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यह भी ऐसे वक्त फैसला लिया है, जब पार्टी सपा और बसपा के साथ गठबंधन करते हुए चुनाव मैदान में उतर रही है। जाटों की पार्टी कहे जाने वाली लोकदल ने इस बार ठाकुरों को साधने के लिए यह दांव खेला है।

- 1978 में वृंदावन सहकारी बैंक के चेयरमैन बने।
- 1982 से 1994 तक मथुरा ब्लॉक के प्रमुख रहे।
- 1991 में मथुरा विधानसभा से चुनाव लड़ा।
- 2002 में छाता विधानसभा का चुनाव लड़ा।
- 2017 में गोवर्धन विधानसभा का चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें