मथुरा लोकसभा सीट जाट बाहुल्य है। यहां से अजित सिंह के पुत्र रालोद उपाध्यक्ष जयंत सिंह सांसद भी रह चुके हैं। मथुरा में रालोद का अच्छा खासा वोट बैंक माना जाता है।
प्रेस वार्ता में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार को किसानों को बर्बाद करने वाली सरकार करार दिया। महागठबंधन की सरकार केंद्र में बनी तो किसानों को कर्जा माफ किया जाएगा।
रालोद मुखिया ने सीबीआई और आरबीआई की अवमानना पर मोदी सरकार को कोसते हुए महत्व को खत्म करना बताया। गरीब सवर्णों को आरक्षण पर सहमत दिखे रालोद मुखिया ने गरीबी सीमा तय करने की वकालत की।
रालोद मुखिया ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ मुजफ्फरनगर से भाईचारा बढ़ाने की मुहिम शुरू करते हुए अब तक 12 जनपदों में वह गए हैं। भारी समर्थन लोगों का मिल रहा है। भाईचारा बढ़ाकर भाजपा को हराएंगें।
प्रेसवार्ता करते रालोद मुखिया अजित सिंह साथ में पार्टी पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रालोद मुखिया ने गुरुवार को कोसीकलां में जनसंवाद रैली कर अपनी ताकत का एहसास कराया। रैली में उमड़ी भीड़ से अजित सिंह भी गदगद हैं। माना जा रहा है कि वो गठबंधन में सीटों को लेकर समझौता करने के मूड में नहीं है।
बता दें कि सपा और बसपा की गठबंधन की खबरों पर शनिवार को विराम लग सकता है। लखनऊ में दोनों पार्टियों के अध्यक्ष गठबंधन का औपचारिक एलान कर सकते हैं। फिलहाल अब सबकी निगाहें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैं।