फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण का खतरा, 118 जमाती और 336 विदेश से लौटे लोग क्वारंटाइन

विज्ञापन
जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आगरा में तब्लीगी जमातियों की लापरवाही से पहली बार कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण का खतरा खड़ा हो गया है। शुक्रवार को 6 जमाती पॉजिटिव मिले हैं। सात सन्दिग्ध की रिपोर्ट का इंतजार है। इनके अलावा नामनेर स्थित जिस हॉस्पिटल के चिकित्सक पिता-पुत्र में कोरोना की पुष्टि हुई है, उस हॉस्पिटल स्टाफ से 14 लोगों को क्वारंटाइन किया है। यहां भर्ती और छोड़कर भागे मरीजों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आगरा में कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। डीएम प्रभू एन सिंह ने कहा जमात के 118 व विदेशों से आए 336 लोगों को अलग अलग जगह कवारंटाइन किया है। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि जमातियों में मिला संक्रमण सामुदायिक है। इनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं। जिन मस्जिदों में वह लोग गए वहाँ लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इनमें मौलवी व जमाती आदि शामिल हैं। ----------------------- ---------------------------- डीएम प्रभू एन सिंह ने बताया कि विदेशों से लौटे 336 लोगों ने अपना ब्यौरा दिया है। इन सभी को 14 दिन के लिए अलग अलग जगह क्वारंटाइन में रखा है। इन पर 24 घण्टे नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें