बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण बंगाल से घूमने आए 35 पर्यटक बेड़ीनाग के चौकोड़ी में फंसे हैं। इन सभी पर्यटकों का प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चेकअप किया। यहां पर होटल और रिसॉर्ट के बंद होने से प्रशासन ने 26 पर्यटकों को सद्भावना रिजार्ट और नौ पर्यटकों को आंगन रिजार्ट में ठहराया गया है। कई पर्यटक लॉकडाउन के कारण परेशान हैं और प्रशासन से घर भेजने के लिए व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी पर्यटकों के मुफ्त राशन और पानी की व्यवस्था की जा रही है। सभी पर्यटकों को राशन दिया गया है।