फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: धुंध से उखड़ रही सांस, तीन दिन में अस्थमा अटैक के 17 मरीज भर्ती; बुजुर्ग और बच्चों को खतरा

Thu, 13 Nov 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नमी और हवा में कार्बन तत्व होने से रोगियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मरीजों की तेज खांसी से हालत खराब है। आलम ये है कि उन्हें ऑक्सीजन  देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते प्रदूषण और बदले मौसम के कारण अस्थमा और सांस रोगियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। तीन दिन में अस्थमा अटैक के 17 मरीज भर्ती हुए हैं। सभी को ऑक्सीजन दी जा रही है। इनमें से 9 मरीजों की हालत खराब है। मर्ज बढ़ने पर सांस और अस्थमा मरीजों को दवाओं की डोज भी बढ़ाकर देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में बीते तीन दिन में करीब 900 मरीज आए हैं। इसमें सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न, तेज खांसी की परेशानी है। कुछ मरीजों को खांसते वक्त बलगम में खून भी आ रहा है। इनमें से अस्थमा अटैक के 17 मरीज हैं। सोमवार को 7, मंगलवार को 3 और बुधवार को 7 मरीज अस्थमा अटैक के भर्ती हुए। इनकी हालत ठीक नहीं है और हाईलेवल ऑक्सीजन पर हैं।

वक्ष एवं क्षय रोग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ठंड और हवा में कार्बन तत्व होने से नाक में एलर्जी, सीने से घर्र-घर्र की आवाज आना, बलगम में संक्रमण भी मिल रहा है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालत खराब होने पर मरीजों को इन्हेलर और दवाओं की डोज बढ़ाकर देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरते सावधानी:
- इन्हेलकर की डोज एडजस्ट करा लें।
- बाहर जाते वक्त मास्क जरूर लगाएं।
- सुबह-शाम खिड़की-दरवाजा बंद रखें।
- गुनगुना पानी पीएं, रोजाना भाप जरूर लें।
- ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें। धूम्रपान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें