फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण से छाया धुंध, एक्यूआई स्कोर पहुंचा 336 तक

विज्ञापन
कासगंज में सुबह 8बजे बारहद्वारी क्षेत्र में धुंध छाने से पसरा सन्नाटा और ग्राहक के इंतजार में खड? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पंजाब में जलाई जा रही पराली की आग से उठ रहा धुंअे से शहर की आवोहवा को लगातार बिगाड़ता जा रहा है।। शनिवार की देर रात से ही हवा काफी जहरीली हो गई। सुबह के समय एक्यूआई 336 के स्तर तक पहुंच गया। जिसका असर बाजार की चहल पहल पर दिखाई दिया। सड़कों पर सन्नाटे के हालात नजर आए।
विज्ञापन

जिले की आवोहवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शनिवार की देर रात से धुंध की पर्त गहरी होती चली गई। रात में एक्यूआई 310 के स्तर तक पहुंच गया। जबकि सुबह के समय इस आंकड़े और भी उछाल देखा गया। सुबह 6 बजे आंकडा 336 के स्तर पर पहुंच गया। जिससे लोगों को सुबह के समय काफी दिक्कतें हुई। सुबह के समय बाजार में निकलने वाले लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। शहर के व्यस्तम इलाके जहां सुबह जल्द ही दुकानें खुल जाती हैं वहां देर से बाजार खुले।
सुबह के समय टहलने जाने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम नजर आई। इक्का दुक्का लोग ही बाजार में दिखाई दिए। सुबह 9 बजे के बाद धुंध कुछ छंटना शुरू हुई, इसक बाद बाजार में चहल पहल बढ़ा शुरू हुई। दोपहर के समय एक्यूआई घटकर 172 तक आ गया। जिससे लोगों को कुछ राहत मिल गई, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद फिर से धुंध बढना शुरू हो गई। सांय तक एक्यूआई फिर से बढ़कर 245 के स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें