अकोला। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब ने हाथरस क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 153 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हाथरस क्रिकेट क्लब की टीम 19वें ओवर में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच में अंपायर मंजीत चाहर और सुमित चाहर रहे। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को राइजिंग नेट क्लब और घासीबाबा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर, अमित और सूरज रैना आदि मौजूद रहे।