फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरोगा से राइफल और लाइसेंस किया जब्त

Mon, 18 Mar 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा से राइफल और लाइसेंस किया जब्त
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग का मामला, एसएसआई ने की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। एक भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा में हर्ष फायरिंग करने वाले दरोगा से सोमवार को एसएसआई ने राइफल और लाइसेंस जब्त कर लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर दरोगा का वर्दी में फायर करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दरोगा से पूछताछ की।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी श्याम सिंह भागवत कथा से पूर्व निकाली जा रही कलश यात्रा में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायर करते नजर आ रहे थे। फायर करने वाले श्याम सिंह पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद औरेया के थाना फफूंद में है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी विनोद कुमार पर पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को एसएसआई अमित सिंह ने आरोपी दरोगा श्याम सिंह से वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी ली। वीडियो में दिखाई दे रही लाइसेंसी राइफल और लाइसेंस को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें