फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, फेरी लगाकर लौट रहा युवक गंभीर घायल

Wed, 11 Feb 2026 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भदरौली चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ताल की पार कस्बा पिनाहट निवासी होतीलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 8 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे उसका पुत्र विजय फेरी लगाकर रिक्शे से घर लौट रहा था। भदरौली चौराहे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में विजय के पैर में गंभीर चोट आई। विजय का फतेहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना पिनाहट पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें