फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शतरंज प्रतियोगिता में रेयांश जैन और कामिनी झा बने चैंपियन

Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला शतरंज संघ की ओर से अंडर-15 बालक एवं बालिका दो दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप ताजगंज के आरबीएस किड्स पैराडाइस स्कूल में आयोजित हुई। छह चक्रों में चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दिमागी घोड़े दौड़ाए। बालक वर्ग में रेयांश जैन प्रथम, अब्दुल मोइज द्वितीय और मोहम्मद हाजिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में कामिनी झा प्रथम, अक्षिता शर्मा द्वितीय और आरती मिश्रा तृतीय रहीं। निशांत पंडित, दर्श यादव, प्रगनय बघेल, संचित, महित, सायेशा आदि का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। चयनित खिलाड़ी 2 से 10 नवंबर तक गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य आर्बिटर नीरज शर्मा एवं सहायक ऑर्बिटर उदय शर्मा रहे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, जीतेंद्र सविता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह और डॉ. गजराज सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें