एक नवंबर का आए थे आगरा
कस्तूरी ने बताया कि वह 1 नवंबर को आगरा आए थे। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताजव्यू में ठहरे थे। उनके कुत्ते भी साथ थे। 3 नवंबर को वह फतेहपुर सीकरी गए थे। दोनों कुत्तों को होटल में ही छोड़ गए। एक कर्मचारी देखभाल कर रहा था। जाने के कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि उनकी कुतिया (ग्रेहाउंड) कहीं चली गई है। तब से वो तलाश में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: जिम ट्रेनर की घिनौनी करतूत...फ्लैट पर बुलाई विधवा महिला, फिर किया ऐसा कांड; जीते जी मर गई वो
10 हजार से इनामी राशि कर दी 50 हजार
दीपायन के मुताबिक, वह ताजगंज क्षेत्र के तकरीबन 5 किलोमीटर के इलाके में कुतिया की तलाश कर चुके हैं। उन्होंने पहले कुतिया के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार का इनाम रखा था। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर भी चिपका दिए। मगर, कुछ नहीं हुआ। बाद में यह धनराशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। लोग काल करते हैं। जानकारी देते हैं। वह जाते हैं। मगर, कुतिया नहीं मिल रही है। पुलिस ने कुछ दिन तेजी दिखाई। बाद में खानापूर्ति ही हो रही है।
ये भी पढ़ें - Cyber Fraud: मोटी कमाई का झांसा देकर सेल्स मैनेजर से 14 लाख ठगे, हैरान कर देगा तरीका; आप भी रहें सावधान