फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईओसीएल रिफाइनरी में रेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने बृहस्पतिवार को आगरा मंडल स्थित आईओसीएल रिफाइनरी का निरीक्षण कर रेल परिचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद रेलवे और आईओसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बैठक में रेल परिचालन की सुरक्षा, माल ढुलाई संबंधी प्रक्रियाओं, आपदा प्रबंधन, त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था और भविष्य में संरक्षा मानकों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। वहीं, निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता और आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें