फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह तहसील में राजस्व अमीनों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। तहसील बाह के संग्रह अमीन एवं सेवक समय पर पगार न मिलने से नाराज हैं। विभिन्न स्तरों पर प्रार्थना पत्र देने एवं रसीद बही जमा करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे नाराज संग्रह अमीन और सेवक संघ ने बुधवार को तहसील मुख्यालय बाह पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अमीन एवं सेवकों ने बताया कि 17 फरवरी को रसीद बही तहसील में जमा कर वसूली का काम बंद कर दिया था। पिछले 4 महीने से 1 से 5 तारीख को मिलने वाला मानदेय 15-20 तारीख को मिल रहा है। कई बार समस्या रखे जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। वसूली के साथ एसआईआर की ड्यूटी करने वाले बाह के अमीन और सेवकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। लक्ष्मीनरायन, महेश सिंह, आशाराम, संजीव शर्मा, हरिओम, गंगा सिंह, पूरन चन्द, अनिल शर्मा, श्रीकृष्ण चौहान, रामरतन, सुरेन्द्र, रामेश्वर, ओमवीर सिंह, गिरीश, रामेश्वर आदि ने बताया कि समस्या का समाधान न होने तक वसूली कार्य बंद रहेगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें