दक्षिणी बाईपास पर आवारा गोवंश को पहनाई गई रिफ्लेक्टिव बेल्ट
अछनेरा। आगरा के दक्षिणी बाईपास मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंगलवार को निराश्रित पशुओं को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई गई। यह पहल रायभा टोल प्लाजा प्रशासन ने कोहरे में पशुओं और वाहन चालकों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए की है। टीम ने वाहन चालकों से बाईपास मार्ग पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।