फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत्त दरोगा और पुत्र ने रकम नहीं लौटाई, अब दे रहे धमकी, पीड़ित शिक्षिका ने एकता थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
्रआगरा। एकता थाने में एक शिक्षिका ने सेवानिवृत्त दरोगा और उनके बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दोनों पड़ोसी ने एक लाख रुपये लेकर वापस नहीं किए। अब वो भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


आरके पुरम फेज द्वितीय, फतेहाबाद रोड निवासी पल्लवी चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि वह मुख्यमंत्री की अभ्युदय योजना में अंग्रेजी की क्लास लेती हैं। इसमें उन्हें मानदेय मिला था। घर के पड़ोस में सेवानिवृत्त दरोगा यतेंद्र चौहान और उनका बड़ा बेटा प्रशांत घर आए। उन्होंने एक लाख रुपये की जरूरत बताते हुए उधार मांगे। घर बचाने की बात कहते हुए एक महीने वापस करने के लिए कहा था। रकम वापस मांगने पर हर बार टालमटोल करते रहे। साढ़े तीन साल बाद भी आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। अब धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें