फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत्त पेटी ऑफिसर का पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
बाह: बाह में सेवा निवृ​त्ति पर नौसैनिक का हुआ स्वागत सम्मान
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के वरुण चौहान (33) भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होकर बुधवार को घर पहुंचे। आगरा कैंट से घर तक पुष्प वर्षा के बीच जय हिंद, भारत माता की जयकारों के साथ उन्हें फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अरनोटा, बसई अरेला, स्याहीपुरा, भदरौली, फरैरा, भाऊपुरा, नरहोली, जरार, बाह, नहटोली, जैतपुर, प्यारम्पुरा, गढ़ी प्रतापपुरा में हुए अभिनंदन से गदगद वरुण चौहान ने गांव के शिवालय में अनुष्ठान के बाद गृह प्रवेश किया। भाई अरुण चौहान ने बताया पिता मुकेश सिंह चौहान पूर्व फौजी हैं। देश सेवा की परंपरा को भाई वरुण चौहान ने आगे बढ़ाया। घर पर पिता मुकेश सिंह चौहान, मां मोहर श्री ने बेटे का तिलक कर आरती उतारी। सम्मान करने वालों में उदयभान सिंह प्रधान, शिव कुमार सिंह राठौड, लालू तोमर, ध्रुवराज भदौरिया, भाव सिंह नरवरिया, नत्थू सिंह भदौरिया, आशुतोष सिंह, हरिओम तिवारी, रामब्रज पांडेय, ललित महेरे, विद्याराम कुशवाह, डॉ. कम्बोद, अमन कुशवाह आदि रहे।

दोनों बेटियाें को सेना में अफसर बनाने का सपना
वरुण चौहान ने कहा कि अपनी पत्नी रोशनी के साथ बेटियों श्रेया (10), तन्वी (2) को सेना में अफसर बनाने का सपना पूरा करने में खुद को खपाएंगे। दंपती के कोई बेटा नहीं है। दोनों बेटियों को बेटों की तरह से देश सेवा के सांचे में ढालना जीवन का मकसद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें