फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिम्मेदार बनी लापरवाह, धूल के गुबार से बिगड़ी सेहत

विज्ञापन
खुदाई से उड़ती धूल
विज्ञापन
आगरा। शहर में 100 किमी. से ज्यादा लंबी सड़कों की खुदाई से धूल के गुबार उठ रहे हैं जिनसे सांसों पर संकट छाया है। धूल के गुबार से जहां हवा की सेहत खराब है, वहीं अस्थमा और सांस के रोगियों की संख्या में दोगुना से ज्यादा का इजाफा महज एक माह में हुआ है। मेट्रो, सीवर, पानी की लाइनों के साथ सीएम ग्रिड के लिए चल रही खुदाई में पानी का छिड़काव और धूल हटाने के उपाय नहीं किए गए, इस वजह से शहर के 6 में से पांच स्टेशनों का एक्यूआई खराब स्थिति में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को एक्यूआई 241 दर्ज किया गया। इसमें संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम में हवा सबसे खराब रही। इन दोनों जगह एक्यूआई 283 और 289 रहा। चौंकाने वाला पहलू ये रहा कि पीएम-10 कण 900 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक दर्ज किए गए। आम तौर पर यह 450 से 500 के बीच ही रहते हैं। पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता के मुताबिक यह पहला मौका है, जब यह 900 के पार पहुंचे हैं। इसके लिए सड़कों की बेतरतीब खुदाई को वजह माना जा रहा है।
-

पीएम-10 ज्यादा होने से यह नुकसान
हवा में धूल कणों पीएम-10 बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ, खांसी, अस्थमा, सीओपीडी जैसी श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसका असर फेंफड़ों और हृदय पर पड़ता है। बच्चों, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए इसका खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन

-

नए साल में 13 में से 6 दिन खराब रहा एक्यूआई
नए साल में अब तक 13 दिनों में छह दिन शहर की हवा खराब स्थिति में रही। संजय प्लेस जैसी जगह पर एक जनवरी को एक्यूआई 203, चार जनवरी को 207, पांच जनवरी को 222, सात जनवरी को 230, 10 जनवरी को 262 और 13 जनवरी को 285 पर पहुंच गया। बीते साल जनवरी में एक भी दिन संजय प्लेस का एक्यूआई खराब नहीं रहा था। उससे पहले वर्ष 2024 और वर्ष 2023 की जनवरी में पूरे माह एक भी दिन हवा खराब स्थिति में दर्ज नहीं की गई थी, जबकि इस वर्ष पहले 13 दिनों में हवा की सेहत छह बार बिगड़ गई।


- 900 के पार धूल कण होने की यह पांच वजहें
1. मेट्रो के निर्माण कार्यों के कारण उड़ रही धूल पर पानी का छिड़काव नहीं
2. सीएम ग्रिड के राजामंडी समेत अन्य जगहों चल रहे कामों में खोदकर छोड़ी गईं सड़कें
3. शास्त्रीपुरम क्षेत्र में गंगाजल की लाइन बिछाने के लिए खुदाई के बाद छिड़काव नहीं
4. ताज के पास सीवर लाइन के काम के दौरान खुदाई से उड़ रहे धूल के गुबार
5. भवन निर्माण सामग्री के खुले होने और कचरा जलाने की समस्या से खराब हुई हवा
-

छह में से पांच जगह एक्यूआई खराब
स्थान एक्यूआई
शास्त्रीपुरम 289
संजय प्लेस 283
रोहता 245
सेक्टर-3बी 243
शाहजहां पार्क 216
दयालबाग 187

स्मार्ट सिटी के सेंसर में ये रहा एक्यूआई
स्थान एक्यूआई
आगरा किला स्टेशन 426
धूलियागंज 483
स्पीड कलर लैब 408
बाग फरजाना 401
छीपीटोला 403
ईदगाह 366
शाहजहां पार्क चौराहा 381
-
कोट...
चौराहों पर बंद कर लें वाहन
निर्माण गतिविधियों, चौराहों पर जाम और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण बढ़ा है। लोग चौराहों पर रुकने पर वाहन बंद कर लें। वहीं, निर्माण एजेंसियों को ग्रेप के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। पानी का छिड़काव करें, अन्यथा उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा। - पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें