फोटो34कासगंज में भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह।स्रोत-विज
- फोटो : संवाद
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में विस्तार से पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाए। वे सोमवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित भाजपा (ब्रज क्षेत्र) की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 में एमएलसी शिक्षक, एमएलसी स्नातक, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश की सभी पंचायत के चुनाव होने हैं। प्रथम चरण में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव होंगे, इसके लिए नई वोटर लिस्ट तैयार हो रही है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी भी तैयारी करें। उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती, जीएसटी रिफॉर्म के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यकर्ताओं को इन अभियानों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी से भाजपा कार्यकर्ता एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर अभियान में जुड़ने का काम करें। प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर लोगों से समन्वय बनाकर सतत संपर्क अभियान और संपर्क करें। बूथ स्तर पर रहने वाले शिक्षक एवं स्नातक वोटरों को सूची में जोड़ें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस की सरकार में विकास से अछूते गांवों में आज बिजली और सड़क की सुविधा पहुंच गई है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एमएलसी चुनाव में जीत के लिए क्षेत्र एवं जिला स्तर में बनाई गई टोली सक्रिय रूप से वोट बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर प्रयास करें। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह,, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक अंजुला महोर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, सतपाल सैनी, मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, मंत्री स्वतंत्र प्रभार डीपी भारती ने भी संबोधित किया। ब्रज क्षेत्र की बैठक में 19 जिलों के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रदेश मंत्री सुमित वाल्मीकि, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सुरेश राना, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, बरेली जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा, विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, आगरा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, कौशल साहू, योगेंद्र चौहान, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विधायक दातागंज राजीव सिंह बब्बू मौजूद रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया।