फोटो15सहावर पुलिस की हिरासत में आरोपी ।स्रोत-पुलिस मीडिया सेल
कासगंज/सहावर। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद की बहन को पीटने के आरोपी ससुर और देवर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने दोनों के खिलाफ नहाते समय वीडियो बनाने और पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत की शादी 17 साल पहले सहावर थाना क्षेत्र में अवंतीबाई नगर में हुई थी। वह ससुराल में ससुर और देवरों के साथ रहती हैं। उन्होंने रविवार को सहावर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर में नहा रही थी। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और ग्रीष उर्फ गिरिजा शंकर नहाते समय ऊपर जाल से उनका वीडियो बना रहे थे। रीना ने कैमरा देखने के बाद विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि ससुर ने लाइसेंसी रायफल के बट से महिला पर प्रहार कर दिया। महिला के घर से जान बचाकर भागने पर देवर राजेश ने चाकू और ग्रीष ने सरिया से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके शरीर में चोटें आई हैं।वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर गली में पहुंची तो ससुर ने मोहल्ले वालों के सामने डंडे से बेरहमी से पीट दिया।