फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Sat, 09 Sep 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन


भाकियू किसान के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव शमशेरगंज में भाकियू किसान की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारियां दी गईं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अब वायदा खिलाफी पर उतर आई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेसहारा पशुओं का प्रबंध दस मार्च 2022 के बाद करने का वायदा किया था। मगर ऐसा नहीं हुआ है। रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। चुनाव के समय भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वायदा किया था। इस पर अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान ही सरकार बनाते और बिगाड़ते हैं। यदि कोई दल किसानों की उपेक्षा करेगा अथवा किसानों से किए गए वायदे पूरे नहीं करेगा उसको चुनाव में वादाखिलाफी का दंड भुगतना होगा। संगठन में मोहित, बंटू, सोहन, प्रदीप, अतुल, रमन को तहसील स्तर की जिम्मेदारी दी गई। अतुल पाठक, मोहित पांडेय, नीरज यादव, महेश शाक्य, रामवीर यादव, प्रकाश यादव, अभिषेक सिंह, रजत चतुर्वेदी, योगेश शुक्ला, राहुल गुप्ता, रामप्रकाश जाटव, मुकेश शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें