फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हवा में धूल से सांस के रोगियों की बढ़ी दिक्कत

Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी मरीजों की भीड  ।
विज्ञापन
कासगंज। हवा में शामिल धूल के कण सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। बीते तीन दिन में 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्थमा मरीजों के साथ ही बच्चों में भी सांस की समस्या सामने आई। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज के साथ बचाव की सलाह दी।जिले में तीन दिन से धुंध भरी हवा चल रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। सबसे अधिक परेशान अस्थमा मरीजों हो रहे हैं। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। बच्चे भी सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। अभिभावक जिला अस्पताल में बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में तीन दिन में 840 मरीज सांस की समस्या लेकर आए। इनमें से 415 बच्चे शामिल रहे। मरीजों की संख्या अधिक रहने से उनको इलाज में भी समस्या आ रही है। कई घंटे तक मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें