फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंदुओं को एकजुट करने का लिया संकल्प

Sat, 09 Sep 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं को एकजुट करने का लिया संकल्प
विज्ञापन


- कार्यकर्ताओं ने विहिप का स्थापना दिवस मनाया



संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। विश्व हिंदू परिषद का 59 वां स्थापना दिवस विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मनाया। जाति समुदाय में बंटे हिंदुओं को एकत्रित करने का संकल्प लिया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया। विहिप जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडेय ने कहा कि मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। संगठन का प्रमुख उद्देश्य सभी हिंदू धर्म कार्य, संस्कार एवं संस्कृति को जागरूक करना और धर्मांतरण, लव जेहाद, गोहत्या रोकना, मठ मंदिर की रक्षा और धर्म आचार्यों के सम्मान की रक्षा करने को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं के बलिदान के बाद अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा भारत को अखंड बनाने का संकल्प लिया। संगठन द्वारा एक शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन 5 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक होगा। अरुण मिश्रा, विशेष दुबे, बिजेंद्र शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, नवीन पाडेय, अभयप्रताप सिंह, सुमित पाडेय, दीपक दीक्षित, राज सविता, गौरव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें