फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सरकारी मदद का नहीं किया इंतजार, खुद के खर्चे से बदल दी पार्क की सूरत; ये तस्वीर कर देगी हैरान

Fri, 05 Jun 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक प्रयास और धनराशि जुटाकर बदहाल पार्क का पूरी तरह कायाकल्प कर दिया है। अब यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए सैर-सपाटे और मनोरंजन का सुंदर स्थल बन चुका है, जहां आगे और विकास कार्य भी जारी हैं।
 
विज्ञापन
पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के लोगों ने इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास की अनूठी मिसाल पेश की है। कुछ समय पहले तक यहां बदहाल पार्क गंदगी और अंधेरे में डूबा हुआ था। कॉलोनी निवासी दयाल प्यारी कश्यप और उनके पति विधु कश्यप ने एक नई रोशनी दिखाई। दोनों ने सरकारी मदद का इंतजार न कर खुद पार्क का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन




दोनों ने 4 अप्रैल से पार्क की सफाई का काम शुरू किया। उनके जज्बे को देखकर कॉलोनी के लोग जुड़ते गए और करीब 6.25 लाख रुपये की धनराशि जुटा ली। इसके बाद पार्क का जीर्णोद्धार हुआ। अब पार्क में हरी-भरी घास, खूबसूरत फाउंटेन, रंग-बिरंगी लाइटें, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच और लिहाज से शानदार मुख्य द्वार लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने और सुकून के पल बिताने का बेहतरीन ठिकाना बन चुका है। दयाल प्यारी कश्यप और विधु कश्यप ने बताया कि अभी भी पार्क में काम जारी है। फिलहाल वाटर मोटर से फाउंटेन चलाया जा रहा है। सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था अभी होनी है। कॉलोनी में दो और पार्क हैं। दंपती अब इनमें से एक पार्क में ओपन जिम बनाने की मुहिम शुरू करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें