गवाह से हुई जिरह
वादी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने गवाह से जिरह की। अपर जिला जज प्रथम राजेंद्र प्रसाद ने अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तिथि नियत की है। 15 मार्च 2013 को शिक्षण संस्थान की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शोध छात्रा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए संस्थान के बड़े अधिकारी के बेटे उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
ये भी पढ़ें - UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ...
सीबीआई के पास ट्रांसफर किया गया था केस
केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। सीबीआई ने सिर्फ उदय स्वरूप को आरोपी बनाया था। घटना को 12 साल हो चुके हैं। कोर्ट में गवाही चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। उदय स्वरूप जमानत पर है। मामले में अब तक बचाव साक्ष्य में चार की गवाही हो चुकी है। सुनवाई के दौरान आरोपी हाजिर हुआ। यशवीर संधू भी आया। छात्रा के पिता भी रहे।
ये भी पढ़ें - पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा