फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रा हत्याकांड: सुबूत मिटाने के लिए आरोपी ने की थी पूरी प्लानिंग

Tue, 11 Dec 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान में शोध छात्रा की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। उसकी कार को परिसर से बाहर खड़ा कराया गया था। इसके बाद मोबाइल और लैपटॉप भी छिपा दिए गए थे। 
विज्ञापन


घटना के बाद कुछ घंटों बाद कार मिल गई थी, जबकि दो दिन बाद लैपटॉप और मोबाइल परिसर में ही मिल गए थे। इनकी जांच की गई थी। इससे आशंका जताई गई थी कि आरोपी की मदद करने वाला कोई और भी कर रहा है। आरोपी उदयस्वरूप के साथ लैब सहायक यशवीर संधू भी पकड़ा गया था।

दयालबाग शिक्षण संस्थान की नैनो बायो टेक्नोलॉजी लैब में 15 मार्च 2013 को हुई शोध छात्रा की हत्या के बाद उसका लैपटॉप और मोबाइल गायब कर दिया गया था। घटना वाले दिन काफी छानबीन के बाद उनका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला था लैपटॉप

दो दिन बाद बायो टेक्नोलॉजी लैब के बगल से कबाड़ रूम में कंटीले तारों के पास की झाड़ियों में एचपी का लैपटॉप पड़ा हुआ मिला था। इस पर टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच भी की थी। अगले ही दिन मोबाइल भी मिल गया था। इससे सवाल उठा था कि हत्याकांड के बाद इतनी पुलिस के बीच लैपटॉप कैसे फेंक दिए गए? इसमें आरोपी उदयस्वरूप का कोई मददगार भी हो सकता है।

हाईकोर्ट में नहीं चली थी दलील

हत्या के मामले में स्थानीय कोर्ट से जमानत खारिज होने पर उदयस्वरूप पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। मगर, आरोपी पक्ष की दलीलें हाईकोर्ट में चल नहीं सकी थी। हाईकोर्ट ने भी जमानत देने से इंकार कर दिया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मगर, सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी कर दी। इसके बाद आरोपी को जमानत मिल पाना आसान नहीं है। इससे उदयस्वरूप परेशान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें