फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: नर्सिंग परीक्षा के चलते बदला शेड्यूल, 6 जून की परीक्षाएं स्थगित कर नई तिथियां जारी

Thu, 04 Jun 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 6 जून की बीएससी/एमएससी (कृषि) और एलएलबी/बीएएलएलबी परीक्षाओं की तिथियां संशोधित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 20 जून और 26 जून को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 6 जून को आयोजित होने वाली बीएससी/एमएससी (कृषि) तथा बीएएलएलबी/एलएलबी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 6 जून को प्रस्तावित अटल बिहारी वाजपेयी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रतियोगी परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। 6 जून को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली बीएएलएलबी, एलएलबी तथा बीएससी/एमएससी (कृषि) के विभिन्न सेमेस्टरों के प्रश्नपत्र अब 20 जून और 26 जून को आयोजित होगी।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों, संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए। कहा कि परीक्षाएं संशोधित तिथियों पर पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों एवं समयानुसार ही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें