फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल को देख ये बोले अर्मीनिया के राष्ट्रपति, जानी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

Sat, 04 Nov 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रिपब्लिक आफ अर्मीनिया के राष्ट्रपति सर्झ सर्गश्यान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिपब्लिक आफ अर्मीनिया के राष्ट्रपति सर्झ सर्गश्यान ने शनिवार को ताज का दीदार किया। उन्होंने ताज की पच्चीकारी को सराहा। तकरीबन सवा घंटे के दौरे में उन्होंने शाहजहां और मुमताज की कब्रों से लेकर ताज के मीनारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ताज को बेहद खूबसूरत इमारत बताया।
विज्ञापन

 
रिपब्लिक आफ अर्मीनिया के राष्ट्रपति 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 11:15 बजे ताजमहल पहुंचे। इसके पूर्व ताज को आम पर्यटकों से खाली करा दिया गया था। उन्होंने ताज की पच्चीकारी और जाली के वर्क के बारे में गाइड से जानकारियां लीं। 

इस दौरान उन्होंने शाहजहां और मुमताज की कब्रों के बारे में जाना। करीब सवा घंटे तक वे ताज का भ्रमण करते रहे। इस दौरान उन्होंने मुगल इतिहास के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने उनका स्वागत किया। विजिटर बुक पर उन्होंने रूसी भाषा में टिप्पणी दर्ज की। इसमें उन्होंने ताज को बेहद खूबसूरत इमारत बताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें