कासगंज में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन में रिहर्सल करते पुलिसकर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तमाम कार्यक्रम होंगे। पुलिस अभी से तैयारियों में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। एसपी ने परेड की सलामी ली और तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस शहर की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी। हर साल पुलिस लाइन में होने वाले पारंपरिक कार्यक्रमों को भी पुलिस पूरे उल्लास के साथ मनाएगी। पुलिस लाइन में रोजाना तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस का रिहर्सल किया गया। यहां विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने परेड में सहभाग किया।
एसपी सुशील कुमार घुले ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। एसपी ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि तैयारी पूरी रखें। सीओ लाइन गवेंद्र गौतम, सेकेंड कमांड प्रतिसार निरीक्षक हकीमुद्दीन ने रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन किया। परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस के साथ साथ यातायात पुलिस और मोटरसाइकिल स्क्वॉड की टीम ने भी प्रतिभाग किया। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
साधारण व्यक्ति रिहर्सल का अतिथि
गणतंत्र दिवस के दिन तो जनप्रतिनिधि अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे, लेकिन पुलिस ने रिहर्सल में एक साधारण व्यक्ति को अतिथि बनाया। उसे पूरे सम्मान के साथ रिहर्सल कार्यक्रम में सहभाग कराया।