फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वदेशी उत्पादों से सजा गणतंत्र दिवस मेला

Thu, 29 Jan 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विद्या स्वरूप फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस मेले का आयोजन कमला नगर स्थित श्री शिवशंकरसेवा सदन में किया गया। शुभारंभ लायंस क्लब के द्वितीय डिस्ट्रिक गवर्नर अजय भार्गव, इंडिया राइजिंग के अध्यक्ष आरपी सक्सेना, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, कंचन बंसल और पूजा बंसल ने तिरंगा फहराकर किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अभय प्रथम, गर्व द्वितीय और दिविजा तृतीय, नृत्य में रिदिमा प्रथम, वंश द्वितीय और नाइशा तृतीय, ड्राइंग में नाइशा प्रथम, ध्वनि द्वितीय व गरिमा तृतीय रहीं। कविता में आराध्या प्रथम, सक्षम द्वितीय व रणविजय तृतीय रहे। मेंटल मैथ में अविका प्रथम, श्रेयांश द्वितीय व देवांश गर्ग तृतीय रहे। स्टोरी टेलिंग में ध्वज प्रथम, काव्या द्वितीय व अजलफा तृतीय रहे। सचिव मोनिका अग्रवाल ने बताया कि मेले में हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। संचालन डॉ. निधि अग्रवाल ने किया। इस दौरान साक्षी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, शशि गोयल, स्नेहा गर्ग, वर्षा गुप्ता, सुरभि गुप्ता, सीए शिवम् अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें