फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराकर लौट रहे दलितों पर हमला, दर्जनों घायल

Tue, 25 Sep 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन

आगरा के नगला टीन (ताजगंज) के दलित युवक की पिटाई के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराकर लौट रहे लोगों पर आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया। आरोप है कि फायरिंग के बाद लाठी-डंडों से पिटाई की और पथराव किया। इसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आरोपी युवक एक विधायक का रिश्तेदार बताया गया है।

विज्ञापन


नगला टीन निवासी अमित पुत्र मदनलाल सोमवार सुबह 9:30 बजे एक्टिवा से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में धांधूपुरा के जयपाल ने अपने साथियों के साथ रोक लिया। अमित की पिटाई की। उसने थाना ताजगंज में शिकायत की। मगर, शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात आठ बजे क्षेत्र के लोग मेटाडोर से थाना पर शिकायत करने आए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सभी मेटाडोर से लौट रहे थे। धांधूपुरा रोड जहारवीर बाबा के मंदिर के पास जयपाल ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। पहले फायरिंग कर दी। इस पर चालक ने मेटाडोर रोक ली। तभी उन पर हमला बोल दिया। चालक की पिटाई की। पथराव कर मेटाडोर के शीशे तोड़ दिए। लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन


लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में तनाव है। घायलों में संतोष, अजय, किशन, भंते, प्रेम मसीह, संतोष कुमार, मानिकचंद, सुमित जोशी, शिवम, सतीश, जुगनू और सुनील हैं।
विज्ञापन


विधायक का है रिश्तेदार

पीड़ित परिजनों का कहना था कि आरोपी जयपाल एक विधायक का रिश्तेदार है। इस कारण ही पुलिस ने सुबह से मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें