फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड परीक्षा के लिए भौतिक संसाधनों की रिपोर्ट करें अपलोड

Tue, 04 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को 10 नवंबर तक भौतिक संसाधन की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। सभी प्रधानाचार्यों को कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को विभाग की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। भौतिक व्यवस्थाओं का विवरण हर हाल में 10 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य विद्यालयों की जियो लोकेशन भी विभाग की वेबसाइट पर भरें। प्रधानाचार्य जानबूझकर विद्यालय के जियोलोकेशन की गलत जानकारी अपलोड करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें