कुरावली। वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लखनऊ से दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का नगर में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। लखनऊ के काकोरी के दीपक, सावन और अरविंद संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा करते हुए कुरावली पहुंचे। उन्होंने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन और आध्यात्मिक ज्ञान से प्रभावित होकर 120 दिनों में लखनऊ से वृंदावन पहुंचने का संकल्प लेकर यात्रा कर रहे हैं। अनिल, मनोज, ऋतिक भटनागर, आर्यन, बॉबी, राजेश और अमित यादव ने स्वागत किया।