फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की शादी कर फंस गया पिता, पति के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Nov 2017 07:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस को गुमराह कर नाबालिग बेटी की शादी करना पिता को भारी पड़ गया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित ने जांच के बाद किशोरी के पिता शेर सिंह और पति विजय शंकर के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


शिकोहाबाद के नौसेहरा निवासी शेर सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी भावना (14) की शादी मटसेना के गांव सिकैहरा निवासी विजय शंकर के साथ तय कर दी थी। मंगलवार को विजय शंकर बारात लेकर नौसेहरा पहुंचा और शादी की रस्म शुरू करा दी। 

इसी दौरान विजय शंकर के रिस्तेदार ने पुलिस को नाबालिग की शादी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवाते हुए पिता और रिश्तेदरों को लेकर थाने आ गई। दोनों पक्षों में बैठ कर समझौता हुआ और 18 वर्ष तक होने तक शादी नहीं करने को लेकर पिता ने लिख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के कबूलनामें में रिश्तेदार और ग्रामीणों को गवाह बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया। लेकिन गांव पहुंच कर शेर सिंह ने नाबालिग बेटी का विवाह विजय शंकर करते हुए डोली में बैठा कर विदा कर दिया। 

जानकारी पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग की शादी पुष्टि होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित ने किशोरी के पिता शेर सिंह निवासी शाहजहांपुर घिरोर मैनपुरी और विजय शंकर निवासी सिकैहरा मटसेना के साथ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और बाल विवाह अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बाल कल्याण समिति/न्यायपीठ डा. जफर आलम का कहना है कि पुलिस नाबालिग बालिका को समिति के सामने प्रस्तुत करे। इसके बाद समिति बालिका के संरक्षण को ध्यान में रख कर विधिवत कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें