कासगंज। युवती को अगवा किए जाने के मामले में युवती की मां ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने युवती को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
युवती 11 जुलाई को बाजार गई थी। वह देर शाम तक लौटी नहीं। चिंता होने पर परिजन तलाश की। इस दौरान मां को पता चाला कि मोहल्ले का विशाल उसे अगवा कर ले गया है। मां ने तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने युवती को पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।