मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ननद के साथ छेड़छाड़ की, वहीं ननद व सास को पीटा गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक गांव के रहने वाले भूपेंद्र, शिवपाल और राजीव के साथ रंजिश चल रही है। इनके परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में उनका देवर जेल में है। 27 फरवरी की शाम वह घर पर बच्ची के साथ थी तभी भूपेंद्र, शिवपाल, राजीव व दो अन्य लोग घर में घुस आए। सभी ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर एक कमरे में ले गए। वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सास व ननद बचाने बचाने आईं तो उनकी पिटाई कर दी। एक आरोपी ने ननद के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।