फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की हत्या में रिपोर्ट दर्ज, 6 नामजद

Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना क्षेत्र में सोमवार की अल सुबह हुई युवक की हत्या के मामले में भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें 6 लोगों को नामजद कर आरोपित किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पटियाली थाना क्षेत्र के बकराई गांव निवासी उदय सिंह चौहान की सोमवार की सुबह उस समय हत्या की गई, जब वह घर से टहलने के लिए निकला था, हमलावरों ने गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस मामले में मृतक के भाई शकवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें 6 लोगों को नामजद कर आरोपित किया गया है।
दर्ज रिपोर्ट में भाई ने बताया कि सोमवार की सुबह जब उदय सिंह घर से टहलने के लिए निकला, तो जगवीर व नीरज पुत्रगण बाबू सिंह, अतुल पुत्र जगवीर, अंशुल पुत्र रामवकील सिंह और विकास पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी कायमपुर व सनी निवासी नौरी को शकवीर सिंह और रहीसपाल सिंह ने उदय सिंह के पीछे जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

इन लोगाें से उदय सिंह की दो-तीन दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। शक होने पर शकवीर सिंह और रहीसपाल सिंह इन लोगों के पीछे चल दिए। जब यह मुन्ने सिंह के खेत के निकट पहुंचे तो इन्होंने देखा कि सभी आरोपियों ने उदय सिंह को पकड़कर घेर रखा था। सभी कह रहे थे कि यह बहुत ज्यादा अकड़ता है। आज इसको जान से मार देते हैं। इसके बाद विकास ने अपने हाथ में लगे तमंचे से उदय को गोली मार दी। उदय वहीं गिर पड़ा।
इसके बाद सभी आरोपी खेतों में से होकर भाग खड़े हुए। उदय का मोबाइल भी मौके पर टूटा हुआ मिला है। भाई शकवीर सिंह की तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं गई उदय सिंह की जान
गांव में दबी जुबां में चर्चा है कि उदय सिंह की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। उदय सिंह के गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर उसकी कुछ युवकों से पूर्व में कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें