फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी एमआर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी अनुसूचित जाति की एक विधवा महिला ने रविवार को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था। वह पड़ोस में रहने वाले एक एमआर विजय सक्सेना से इंजेक्शन लगवाने लगीं थीं। इस बीच आरोपी ने एक दिन उनके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर शादी करने का भरोसा देकर संबंध बना लिए थे। लेकिन अब आरोपी उनसे शादी करने से मना कर रहा है। उसे जातिसूचक अपशब्द भी कहे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एमआर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें