कासगंज। एमडी पब्लिक स्कूल का छात्र अनुज स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर को घर वापस लौट रहा था। तभी छर्रा बस स्टैंड के समीप विजय कुमार निवासी गंगेश्वर कॉलोनी, सोहेल निवासी जखा अमांपुर ने एवं दो अन्य अज्ञात मिलकर उसकी मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए बाबा मलखान सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।