फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दावत से लौट रहे युवक की नाली में गिरने से मौत

Sun, 27 Aug 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। दावत खाकर घर वापस लौट रहा गांव चीलगढी निवासी एक युवक ठोकर खाकर सिर के बल नाली मेंं गिर गया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चीलगढ़ी निवासी शिशुपाल सिंह (22) शनिवार को किशनी क्षेत्र के गांव टपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम के समय जब वह वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में ठोकर खाकर सिर के बल नाली में गिर गया। सिर में गहरी चोट आने से वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे सीएचसी किशनी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन में चीख-पुकार मच गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें