बेवर। सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को एक्स पर किसी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। उक्त वीडियो में एक युवक एक फिल्मी डायलॉग के बैकग्राउंड पर एक के बाद एक राइफल से कई फायर करता दिख रहा था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि फायर करने वाले युवक की पहचान सोनू यादव निवासी गांव जखा के रूप में हुई। पुलिस ने सोनू व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की तस्दीक करने पर सोनू की पहचान हुई। वीडियो डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। जिसमें एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद