कासगंज। सोरोंजी कस्बा के एक मोहल्ले में घर में सो रही युवती के साथ पड़ोस के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला पुलिस के सहयोग से वीडियोग्राफी के साथ ब्यान दर्ज कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।
आरोप है कि 27 जुलाई की रात्रि युवती जब अपने घर में सो रही थी। तभी पड़ोस का युवक अमित घर में घुस आया, आरोपी युवक उसे धमकाने के लिए उसकी पिटाई कर दी। उसकी चीख सुनकर घर के बाहर सो रहे परिवारीजन भी जाग गए। आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएगा।