पति के साथ दिल्ली में रह रही महिला के साथ बड़ा धोखा हुआ। पति रोज गांव जाने की जिद करता था। एक दिन जब वो गांव पहुंचा तो पत्नी भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गई। वहां जाकर मालूम हुआ कि पति ने गांव में दूसरी शादी कर ली है।
मैनपुरी के किशनी के राम नगर निवासी एक महिला ने पति और अन्य ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला की ओर से पति पर दूसरी शादी कर लेने और उसे घर में न घुसने देने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी मालती देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामनगर निवासी राम कुमार के साथ हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह कर भरण पोषण कर रही थी। उधर पति का गांव में अधिक आना जाना हो गया। शक होने पर जब जानकारी की तो पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है।
गांव में दूसरी पत्नी के साथ रह रहा पति
पीड़िता ने बताया कि पति दूसरी महिला के साथ गांव में ही रह रहे हैं। कुछ दिन पहले जब वह रामनगर आई तो पति राम कुमार उसके भाई सुभाष, प्रेम, श्याम कुमार, हरिओम ने घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद थाने में तहरीर भी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।