फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकैम 2023 में प्रतिभाग करेंगे डॉ. अखिल प्रताप सिंह

Tue, 06 Jun 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली सीकैम 2023 कॉन्फ्रेंस में इस बार आनुवांशिक रोगों के उपचार के लिए चल रहे शोध पर चर्चा होगी। इसमें स्विटजरलैंड की स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन की ओर से मैनपुरी के डॉ. अखिल प्रताप सिंह प्रतिभाग करेंगे। मूल रूप से मैनपुरी के गांव परौंख निवासी डॉ. सिंह विश्व के कई देशों में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे लिपिड नैनो पार्टिकल अधारित आरएनए थैरेपी पर काम कर रहे हैं। इससे आनुवांशिक रोगों के उपचार में मदद मिलेगी। सीकैम-2023 में विश्व भर के वैज्ञानिक इस पर अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। डॉ. अखिल भी यहां अपने शोध प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें