फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित 200 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर सोमवार को क्रिश्चियन मैदान में भीड़ जुटाकर कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन किया गया। मामले में चौकी इंचार्ज रेलवे गेट की ओर से आयोजक सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि महर्षि कश्यप की जयंती के उपलक्ष्य में सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की ओर से नगर के क्रिश्चियन मैदान में आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में काफी लोगों की भीड़ एकत्र हुई। यहां पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था, न ही कोविड 19 के अन्य निर्देशों का। लोग मास्क भी नहीं लगाए थे।
चौकी इंचार्ज रेलवे गेट सुरेंद्र राव की ओर से सोमवार देर रात आयोजनकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप निवासी हंसनगर व 200 अन्य के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें